घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घाटशिला फ़ुलडूंगरी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे माहौल में देशभक्ति और जोश का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में फूलों की वर्षा की गई और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के घाटशिला मंडल के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल महामंत्री सुखेन दास, अनूप दास, संजय महाकुड़, सूनाराम हांसदा, आलोक दे, विश्वनाथ भट्टाचार्जी, शंकर कालिंदी, कैलाश किशोर सिंह, आकाश नमाता, काशीनाथ नमाता, ब्रजेश सोरेन, मोहन मुंडा, प्रधान मुंडा, सीताराम, निखिल राम, अजय राम, पार्थो ओझा, आदित्य सोनी और विजय नमाता जैसे कई वरिष्ठ नेता एवं युवा कार्यकर्ता इस स्वागत समारोह में शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया और उन्हें संगठन की मजबूती और जनकल्याण की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिखा, वह पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा घाटशिला में और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा में जुटेगी।इस भव्य स्वागत समारोह ने घाटशिला में भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठित कार्यकर्ता शक्ति को एक बार फिर दर्शाया है।