भाजपा ने “आमार सोनार बांग्ला” का किया अपमान, झारखंड बांधव समिति ने जताया आक्रोश

SHARE:

Ghatshila:असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के अमर गीत “आमार सोनार बांग्ला, आमी तोमाय भालोबासी” को ‘बांग्लादेशी गीत’ बताने पर विवाद गहराता जा रहा है। झारखंड में बंगाली समुदाय ने इस बयान को बंगला संस्कृति का “अपमान और विभाजनकारी राजनीति” बताया है।

झारखंड बांधव समिति ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि यह वक्त भारत की सांस्कृतिक विविधता की आत्मा पर हमला करने जैसा है। समिति के आह्वायक गौतम कुमार बोस और हराधन प्रामाणिक ने कहा —

“आमार सोनार बांग्ला हमारे दिल की धड़कन है, कोई सीमा इसे बाँध नहीं सकती। भाजपा नेताओं के बयान ने बंगला भाषा और कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर का अपमान किया है।”



समिति ने बंगला भाषी नागरिकों से आगामी 11 नवम्बर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में भाजपा को जवाब देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि तीर-धनुष चिन्ह (झामुमो) पर मतदान कर श्री सोमेश चन्द्र सोरेन को विजयी बनाएं — जो शिबू सोरेन और रामदास सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आदिवासी-मूलवासी एवं भाषाई एकता की रक्षा कर रहे हैं।

समिति ने नारा दिया —

“जय बंगला! जय झारखंड! जय लोकतंत्र! जय कविगुरु रविन्द्रनाथ ठाकुर!”

Leave a Comment