Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज़ हो गया है। गुरुवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने गालूडीह मंडल के बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत काशिया गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भाजपा की जनहितकारी नीतियों से उन्हें अवगत कराया।
सांसद महतो ने कहा कि “घाटशिला की जनता विकास, रोजगार और स्थायी परिवर्तन चाहती है, और यह सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।” उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि श्री बाबूलाल सोरेन जैसे कर्मठ और जमीनी नेता को जिताना ही घाटशिला के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। घाटशिला आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहाँ जनता विकास, जनसेवा और स्थायी विश्वास की राह पर बढ़ना चाहती है।
सांसद ने ग्रामीणों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि “क्रमांक संख्या 1 बाबूलाल सोरेन बन चुके हैं जनता की पहली पसंद, क्योंकि हर दिल में बस एक ही उम्मीद है — अब बदलेगा घाटशिला, अब बढ़ेगा विकास।”









