गढ़हाबासा शीतला माता मंदिर में 44 ज्योत कलश प्रज्वलित, बस्तीवासियों ने मांगा जग कल्याण का आशीर्वाद

SHARE:

Jamshedpur:गढ़हाबासा स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में वर्ष प्रतिपदा और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर अतिथियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 44 ज्योत कलश प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं भाजपा नेता खेमलाल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर ज्वारा पूजा का आयोजन जग कल्याण और समाज की सुख-समृद्धि की कामना के साथ किया जाता है। मां शीतला की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना की गई।

मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने पूजा में भाग लेकर मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राम प्रकाश साहू सहित खेमलाल साहू, संजय प्रसाद, रवि शंकर दुबे, शुक्रितदास मानिकपुरी, मोहन कुमार, हरीचरण साहू, बेदबती देवी, बेदू बाई, कांता देवांगन, भरत पटेल, बाहर लाल साहू, राज मंगल जायसवाल, जमुना साहू, चंद्रलेखा देवांगन, गंगाराम, सुनील प्रसाद, गीता देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें