Gamharia:छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार, लड़की के प्रेमी ने शादी रोकने की धमकी दी थी, जिसके बाद बारातियों के साथ जमकर मारपीट हुई।
घटना के दौरान बारात में शामिल विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि घायल विजय शर्मा ने किसी तरह गम्हरिया थाना पहुंचकर अपनी जान बचाई। थाने के भीतर भी हंगामा होने की खबर है।
लड़के पक्ष ने सोनू और अजीत कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, लड़की के प्रेमी के परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें विवाह को लेकर सहमति बनी थी।
घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। आधी रात के बाद हुए इस हंगामे के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जो शादी के जश्न को झगड़े में बदलते दिखा रहे हैं।









