Jamshedpur : पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान की भावना को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बर्मामाइंस रघुवर नगर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास ने एक पौधा लगाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “प्रकृति और माँ, दोनों जीवनदायिनी हैं। यह अभियान एक साथ दोनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है।”
इस अभियान में सभी उपस्थित लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला के अध्यक्ष सुधांशु ओझा पूर्व अध्यक्ष रामबाबू तिवारी पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार जिला के महामंत्री संजीव सिंह जिला के उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, अप्पा राव दीपक झा सूरज कुमार शशि सिंह मारुति नंदन पांडे मीना देवी लक्ष्मी सिंह सोमू सरदार विनोद झा एवं सैकड़ो बर्मा माइंस मंडल के भाजपा कार्यकर्ता रघुवर नगर के कार्यक्रम में शामिल थे,