गम्हरिया प्रखंड के JSF गोदाम में खाद्यान्न घोटाले की आशंका, जेएलकेएम अध्यक्ष ने मांगी उच्च स्तरीय जांच

SHARE:

Adityapur ; गम्हरिया प्रखंड स्थित JSF गोदाम में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न घोटाले की आशंका जताई गई है। इस संबंध में झारखंड लोक कल्याण मंच (जेएलकेएम) के प्रखंड अध्यक्ष ने जिला उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 के बीच डीलरों को खाद्यान्न की निर्गत प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं। अध्यक्ष के अनुसार, प्राप्ति एवं निर्गत स्टॉक रजिस्टर, निर्गत पंजी और अन्य अभिलेखों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की संभावना है।

जेएलकेएम अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड के कई डीलरों ने अब तक अक्टूबर माह का राशन वितरण नहीं किया है, जबकि इस विषय पर स्थानीय अखबारों और ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही और खाद्यान्न की कालाबाजारी से गरीब जनता के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित अवधि में सभी डीलरों के स्टॉक, निर्गत एवं प्राप्ति विवरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गरीबों का हक सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment