साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीपुर व मनसिंघा के बीच पेट्रोल पंप के समीप बंगाली टोला के गली में गुरुवार की सुबह एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका अपहरण करने का प्रयास 5 आरोपियों के द्वारा किया गया था। जहां नाबालिग छात्रा उत्क्रमित उच्च विद्यालय अपनी सहेलियों के साथ गुरुवार की सुबह ऑटो रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान लखीपुर मनसिंघा के बीच पेट्रोल पंप के सामने एक स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर आया और लड़कियों के ऑटो के सामने रोक दिया। जहां अचानक सामने स्कॉर्पियो आ जाने के कारण ऑटो चालक को वाहन रोकना पड़ा जिसके बाद स्कॉर्पियो वाहन से पांच मनचले लड़के उतरे और जोर जबरदस्ती कर ऑटो पर बैठी हुई एक नाबालिग छात्रा को जबरन उतार लिया और सभी मिलकर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाने लगे और अन्य लड़कियों के साथ भी जोर जबरदस्ती व छेड़खानी करने लगे। उधर शोरगुल सुनकर अन्य ग्रामीण वहां जुटने लगे जहां ग्रामीणों की भीड़ जुटता देख मनचले लड़के नाबालिग छात्रा को वही छोड़कर स्कॉर्पियो पर सवार होकर मौके पर से फरार हो गए। उधर राजमहल थाना क्षेत्र निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के कोशिश की घटना को लेकर 5 युवकों के विरुद्ध राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जहां मामले को लेकर नाबालिग छात्रा की शिनाख्त पर राजमहल थाना क्षेत्र के गोढ़िया टोली, नारायणपुर निवासी 5 नामजद आरोपी सेन्टु शेख उम्र 25 वर्ष पिता जमीन शेख, समीर शेख उम्र 20 वर्ष पिता कल्लू शेख, बाबर शेख उर्फ मो. सरीकुल हक उम्र 20 वर्ष पिता इसराइल शेख, मेम्बर शेख उम्र 28 वर्ष पिता मिनू शेख एवं हसन टोला निवासी हमीद शेख उम्र 19 वर्ष पिता अब्बास शेख नामक मनचलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उधर राजमहल पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाना शुरू कर दिया। उधर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी मजहर टोला दियारा में छिपे बैठे हुए हैं जिसके बाद बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर शुक्रवार को बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी जहां पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई ओमप्रकाश चौहान, पवन यादव, शंभू शंकर सिंह, महादेव उरांव, एएसआई सिकंदर तिर्की समेत अन्य पुलिस जवान मुख्य रूप से मौजूद थे।









