Mp Bidyut Baran Mahato के ससुर उमेश चन्द्र महतो का निधन, कृष्णापुर में अंतिम संस्कार

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो के ससुर एवं Tata Steel के सेवानिवृत्त कर्मी उमेश चन्द्र महतो का शनिवार सुबह लगभग 5 बजे Tata Main Hospital (टीएमएच) में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में उपचाररत थे।

निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर आदित्यपुर स्थित उनके पैतृक आवास कृष्णापुर लाया गया। निधन की खबर फैलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक एवं परिचित अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से निकलकर कृष्णापुर स्थित महेश्वर गंगामनी श्मशान घाट पहुंची, जहां पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र विनय महतो ने मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय उमेश चन्द्र महतो अपने पीछे पत्नी उलासी महतो, पुत्र विनय महतो एवं बादल चंद्र महतो, तथा पुत्रियां शोभा रानी महतो, आशा रानी महतो, आभा रानी महतो, ऊषा रानी महतो (सांसद बिद्युत बरण महतो की धर्मपत्नी), शीला रानी महतो और लीला रानी महतो सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अंतिम संस्कार में सांसद बिद्युत बरण महतो, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, एएसआईए अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, आस्तिक महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, नबकिशोर महतो, कुनाल महतो, शंकर सरदार, परिमल महतो समेत राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने उन्हें सरल, सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment