Seraikela : उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरुमडीह के प्रधानाध्यापक शेख फूलचांद से ₹2 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने प्रधानाध्यापक को उनके मोबाइल नंबर 9523371622 पर कॉल कर रंगदारी की मांग की थी। साथ ही यह धमकी भी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:
1. फिरदौस आलम
2. शेख सैदुल
3. मो. जाजिब (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता – मो. हसीबुल
तीनों आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में उपयोग किए गए तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

तकनीकी और मानवीय साक्ष्य से हुआ उद्भेदन
एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और मानवीय खुफिया सूत्रों के आधार पर मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गिरफ्तार युवकों पर पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता से लोगों में भरोसा
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। वहीं, विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।









