साकची बंगाल क्लब में “एनिग्मा” की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

SHARE:

जमशेदपुर। कोलकाता की प्रसिद्ध संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में महिलाओं द्वारा संचालित चार दिवसीय प्री-पुजा प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में हुआ। यह प्रदर्शनी 26 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर देने का यह प्रयास सराहनीय है।

संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि जमशेदपुर में यह प्रदर्शनी 14वीं बार आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए लेडीज कलेक्शन—साड़ी, कुर्ती, आभूषण के साथ-साथ मेंस कलेक्शन भी उपलब्ध हैं। कुल 30 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें दोनों शहरों के डिजाइनर्स और उद्यमी शामिल हैं।

इसके अलावा, ज्योतिष और न्यूमेरोलॉजी के प्रसिद्ध विशेषज्ञ भी प्रदर्शनी में मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष छूट का भी प्रावधान है। इस अवसर पर बंगाल क्लब के सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment