साहिबगंज: असम के बोंगाईगांव स्थित इंदिरा गांधी महाविद्यालय में दो दिवसीय बहु विषयक अंतराष्ट्रीय सेमिनार ऑन शिक्षा 4.0 प्रौद्योगिकी से प्रेरित दुनिया में शिक्षा के भविष्य को दिशा देने विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया था। जहां इस कार्यक्रम में साहिबगंज कॉलेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार नोट स्पीकर के भूमिका में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने दो दिनों तक असम में रहकर सेमिनार में चार शोध प्रकाशित कराया। वही अपना शोध पत्र एजुकेशन 4.0 नेविगेटिंग द फ्यूचर ऑफ लर्निंग इन ए टेक्नोलॉजीकली ड्रिवन वर्ल्ड को भी प्रस्तुत किया जिसपर चर्चा परिचर्चा हुई। वही नेपाल, थाईलैंड से आए अतिथियों ने शोध को सराहा। वही साहिबगंज कॉलेज के दर्शन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार दास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड द फ्यूचर का फिलोसिफिकल इंक्वायरी पर था। वही देश विदेश से आए अतिथियों, शोधकर्ताओं ने दोनों के शोध को काफी सराहा।









