एयर इंडिया हादसे पर दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक, सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील

SHARE:

Jamshedpur : एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे को लेकर जमशेदपुर महानगर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत हृदयविदारक घटना बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

दिनेश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा, “यह हादसा बेहद दिल दहला देने वाला है। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और क्रू सदस्यों के परिजनों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है, जिसका दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हम इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़े हैं। यह शोक केवल उनका नहीं, हम सबका है।”

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि वहां फंसे यात्रियों की यथाशीघ्र सहायता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने माँग की कि बचाव, राहत और चिकित्सा कार्यों के लिए सर्वोच्च स्तरीय प्रबंधन और सभी आवश्यक संसाधन तत्काल मुहैया कराए जाएं ताकि पीड़ितों को शीघ्रतम सहायता मिल सके।

Leave a Comment