टाटा स्टील फाउंडेशन ने रंभा शैक्षणिक संस्थान में चलाया डिजिटल साक्षरता अभियान

SHARE:

Jamshedpur:महिला सशक्तिकरण और डिजिटल जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से आज रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को ऑनलाइन आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान और आभा कार्ड, अपार कार्ड जैसी सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव, मोबाइल सुरक्षा, महिला सुरक्षा वेबसाइट और सावित्रीबाई फुले योजना, स्वयं पोर्टल समेत महिलाओं के हित की कई सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक प्रीति कुमारी ने डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन सेवाओं के सही उपयोग पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उनके साथ सेंटर एसोसिएट डी. मंजू और सहयोगी वीरेंद्र यादव मौजूद रहे। यह कार्यक्रम रंभा संस्थान के वुमन सेल के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसकी समन्वयक लेक्चरर रश्मि लुगुन थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जबकि छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदे मातरम प्रस्तुत कर माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
सभी अतिथियों का स्वागत पौधा एवं उत्तरीय भेंट कर किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष श्री राम बचन ने कहा कि “ऑनलाइन माध्यम से जीवन आसान हो रहा है, लेकिन इसके सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी उतनी ही जरूरी है।”
वहीं सचिव गौरव बचन ने इस तरह के कार्यक्रमों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कल्याणी कबीर, नर्सिंग, स्नातक और बी.एड. की छात्राएँ एवं व्याख्याता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Comment