छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों का उपायुक्त हेमंत सती समेत अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और साफ सफाई के दिए दिशा निर्देश

SHARE:

बिजली घाट, शंकुतला घाट और मुक्तेश्वर घाट सुरक्षित घोषित, ओझा टोली घाट असुरक्षित चिन्हित

साहिबगंज: आगामी महापर्व छठ पूजा को लेकर बुधवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने विभिन्न छठ गंगा घाटों का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर, घाटों की भौगोलिक स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। जहां निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा बिजली घाट, शंकुतला घाट, मुक्तेश्वर घाट, ओझा टोली घाट, चानन घाट एवं कबूतरखोपी गंगा घाट का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को साफ सफाई, बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का विशेष दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः प्रत्येक घाट पर सभी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। वही जिले में गंगा नदी के जलस्तर एवं स्थल निरीक्षण के आधार पर बिजली घाट, शंकुतला घाट एवं मुक्तेश्वर घाट को सुरक्षित घाट के रूप में चिन्हित किया गया है। वहीं अधिक जलस्तर एवं मिट्टी कटाव के कारण ओझाटोली घाट को असुरक्षित घाट घोषित किया गया है, जहां छठ पूजा का आयोजन न करने की सलाह दी गई है। इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गंगा घाटों की तैयारी समय पर पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वही उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की तैनाती की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि महापर्व छठ शांति, श्रद्धा और सुरक्षा के साथ सम्पन्न हो सकें।

Leave a Comment