सिविक एक्शन प्रोग्राम और मेडिकल कैंप का आयोजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

SHARE:

Chaibasha : रोवाम ग्राम स्थित एफ/197 बटालियन कैंप परिसर में मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम और मेडिकल कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार, कमांडेंट – 197 बटालियन ने की। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रमेन्द्र नारायण, सहायक कमांडेंट ओंकार महतो, एसडीपीओ किरीबुरू अजय केरकेट्टा, एसडीपीओ मनोहरपुर जयदीप लकड़ा, गुवा थाना प्रभारी नितीश कुमार, छोटानागरा थाना प्रभारी सैनिक समद, तथा सिविल प्रशासन के सीओ एवं वीडियो मनोहरपुर मौजूद रहे। संचालन एफ/197 कंपनी कमांडर निरीक्षक विजय कुमार ने किया।

सीआरपीएफ की एफ/197 बटालियन द्वारा रोवाम, गंगदा और घाटकुरी गांव के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
वितरित वस्तुओं में शामिल थे—

महिलाओं के लिए: साड़ियां, बेडशीट, स्टील प्लेट–कटोरी–गिलास, मच्छरदानी, पानी की बाल्टी

बुजुर्गों के लिए: कंबल, गमछा, लुंगी, फावड़ा, सोलर लैंटेन

युवाओं के लिए: ट्रैक सूट, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, फुटबॉल

स्कूली बच्चों के लिए: स्कूल बैग, पेंसिल, रबर, शार्पनर, कॉपियाँ


साथ ही मेडिकल कैंप में अस्वस्थ ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।


कमांडेंट ने दिया जागरूकता और शिक्षा का संदेश

कमांडेंट सुरेश कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक रहें, अपने अधिकारों की रक्षा करें और नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उन्होंने स्कूली बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा एवं खेलकूद में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और भरोसा दिलाया कि सीआरपीएफ हमेशा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment