पारूलिया (पूर्वी सिंहभूम), 30 जुलाई 2025 —
कांग्रेस पार्टी की जनसंपर्क और जमीनी जुड़ाव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बुधवार को पारूलिया पंचायत के रौनीगोडा गांव में धान रोपनी में हिस्सा लिया। औचक गांव पहुंचकर उन्होंने खेतों में किसानों के साथ धान की रोपाई कर न केवल किसानों को चौंकाया बल्कि उनका मनोबल भी बढ़ाया।
जिलाध्यक्ष को खेतों में देखकर गांव की महिला और पुरुष किसान बेहद उत्साहित हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि “आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हमारे बीच आकर हमारे सम्मान को बढ़ाया है। पहले के नेता भी गांवों से जुड़े रहते थे, जिससे हमारी समस्याएं सीधे उन तक पहुंचती थीं।”
किसानों के बीच आत्मीय जुड़ाव
धान रोपनी के बाद श्री दुबे ने कहा कि,
“यह मेरे लिए बेहद मूल्यवान अनुभव है। खेतों में हमारे अन्नदाताओं के साथ समय बिताना कांग्रेस पार्टी के उस सोच का हिस्सा है, जो जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं से जुड़ने को प्राथमिकता देती है।”
उन्होंने आगे कहा कि वे आगे भी लगातार गांवों और किसानों के बीच रहकर पार्टी के संदेश और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेता:
संजय कुमार साह – प्रखंड अध्यक्ष, मुसाबनी
श्यामसागर गोडसोरा – मंडल अध्यक्ष, मुसाबनी
लक्ष्मण चन्द्र बाग – जिला महामंत्री
राजेन्द्र पासवान, शिबू गुरुंग, एंथोनी बास्टीन, मो. इब्राहिम
मंगल सोरेन, रमेश हाँसदा, कृष्णा बरवा, उपेन्द्र पातर
राजेश निर्मल नायक, चेतन मांडी, छोटू मार्डी, शंभू हाँसदा
इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है।
