बरहरवा में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान 2025’ शुरू, जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया हुई तेज

SHARE:

बरहरवा: कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान 2025’ के तहत बरहरवा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। जहां यह बैठक साहिबगंज जिलाध्यक्ष के चयन के लिए बुलाई गई थी। उधर बरहरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू और पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जहां बैठक में एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया, प्रदेश पर्यवेक्षक और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम और साहिबगंज जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर मणिशंकर ने अपने संबोधन की शुरुआत मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और आलमगीर आलम के समर्थन में नारों के साथ की। इस मौके पर उन्होंने विशेष रूप से पाकुड़ विधानसभा के लोगों को धन्यवाद दिया। जहां उन्होंने कहा कि पाकुड़ में 85 हजार वोटों से जीत दर्ज कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘घुसपैठी’ के मुद्दे को पूरी तरह से विफल कर दिया। वही उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस, ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर डराने की कोशिश की गई, उसे पार्टी के सिपाहियों ने एकजुट होकर हरा दिया। आगे उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का झंडा बुलंद करते रहेंगे। उधर एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि ‘संगठन सृजन अभियान 2025’ एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा में सफल रहा है जहां अब इसका विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के साथ साथ पंजाब, ओडिशा और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। वही उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में नए और सक्षम जिलाध्यक्षों का चयन कर संगठन को मजबूत और गतिशील बनाना है। उधर बैठक के बाद, पर्यवेक्षक प्रभु टोकिया ने बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी राय ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष बरकत खान और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, प्रखंड अध्यक्ष और एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहे।

Leave a Comment