बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में मेगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

SHARE:

Jamshedpur  : जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में मेगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हृदय, नेत्र सहित अन्य रोगों की नि:शुल्क जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुब्रतो बनर्जी ने बताया कि इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में टाटा मुख्य अस्पताल, ब्रह्मानंद अस्पताल, कांतिलाल गांधी अस्पताल तथा कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल के अनुभवी डॉक्टर भाग लेंगे। शिविर में मरीजों की जांच के लिए ब्लड टेस्ट, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन-चार स्थानों पर टेंपो की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीज और आम लोग आराम से बैठकर स्वास्थ्य शिविर स्थल तक पहुंच सकें।

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह मेगा हेल्थ चेकअप कैंप पूरी तरह नि:शुल्क है, जिसमें डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद आवश्यक सलाह भी दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी की इस पहल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment