कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा में उठी जन अधिकारों की बुलंद आवाज, राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुँचाने का संकल्प

SHARE:

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जादुगोड़ा चौक पर आयोजित संविधान बचाओ सभा में कांग्रेस नेताओं ने संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार भरी। यह सभा अनुसूचित जाति विभाग के समन्वयक रंजीत राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा, “देश के नेता राहुल गांधी आज संविधान को बचाने की मुहिम में सबसे आगे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनके संदेश को घर-घर पहुँचाएँ।”

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सरना धर्म कोड लागू किया जाए और पिछड़े वर्गों को निजी शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण दिया जाए, जैसा कि संविधान के अनुच्छेद 15(5) में उल्लेख है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज आदिवासी समाज और कमजोर वर्गों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जातीय जनगणना को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष किया और आज केंद्र सरकार को इसे मानना पड़ा, जो सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ी जीत है।

सभा में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेशा कानून, यूसीआईएल माइंस के कुप्रभाव, सीएसआर और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह ने किया और स्वागत भाषण प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साह ने दिया।

इस मौके पर सुबोध सिंह सरदार, हेमेंद्र हाँसदा, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, सहित कई कांग्रेस नेताओं ने विचार रखे। सभा को सफल बनाने में संगठन विभाग के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

मौके पर मुख्य रूप से सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, रंजन बाजराय, लक्ष्मण चन्द्र बाग, सपन सरदार, लालटू दास, ब्रजेन्द्र तिवारी, गुलाम सरबर, सलीम खान, अमित श्रीवास्तव, नीरज सिंह (युवा अध्यक्ष), संजय सिंह आजाद सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment