Chauka: चौका थाना क्षेत्र में डायन-भूत के अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। अपने ही भाई की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया फरसा भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
पगला मुंडा (45), पिता – लालु मुंडा
हागड़ो मुंडा (56), पिता – स्व. सीताराम मुंडा
मोहन मुंडा (23), पिता – मंदरा मुंडा
शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने अंधविश्वास में आकर अपने भाई को डायन समझते हुए मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी दल में चौका थाना प्रभारी पु.अ.नि. बजरंग महतो, पु.अ.नि. भगवान प्रसाद गोड़ एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।









