ओवरलोड हाइवा पलटा, चालक घायल – चांडिल एनएच-33 पर हादसा

SHARE:

चांडिल (सरायकेला-खरसावां)। एनएच-33 पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब कांदरबेड़ा चौक के पास बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा तेज रफ्तार और ओवरलोड था, जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही आम बात हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है, जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके।

इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को क्रेन की मदद से हटवा कर जांच शुरू कर दी है। वाहन मालिक ने बालू परिवहन का चालान प्रस्तुत किया है, लेकिन लोड की मात्रा चालान से मेल खाती है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल, जिले में ओवरलोड वाहनों के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक सख्ती की जरूरत है।

Leave a Comment