कपाली में हाइवा और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

SHARE:

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी के कांदरबेड़ा दोमुहानी सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुड़ीसिली लक्ष्मी भट्टा के समीप हाइवा वाहन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुकिया बस्ती रोड नंबर-10 निवासी 33 वर्षीय रौशन सिंह के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक अमित यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा वाहन का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायल ट्रक चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से हटाकर पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Leave a Comment