पूर्व मुख्यमंत्रियों ने दिवंगत रिंती बेसरा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

SHARE:

Jamshedpur : प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा की धर्मपत्नी स्वर्गीय रिंती बेसरा को श्रद्धांजलि देने बुधवार को दो पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren और Arjun Munda धुर्वालुपुंग स्थित उनके आवास पहुंचे।

इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वर्गीय रिंती बेसरा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने खेलाराम बेसरा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मृत्यु जीवन का अटल सत्य है और यह प्रकृति का नियम है, जिससे हर व्यक्ति को एक न एक दिन गुजरना पड़ता है।



पूर्व मुख्यमंत्रियों ने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया शरत सिंहदेव, उपेंद्रनाथ सरदार, होपना माहली, बबलू सोरेन, गणेश सरदार, सुदीप डे, बिनानंद सिरका, सुरजीत कुंडू, संजय कुंडू सहित सैकड़ों की संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment