जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में रविवार को नामांकन का माहौल जश्न में बदल गया, जब टीम मानव केडिया–पुनीत कावँटिया ने हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया।
बिस्टुपुर राम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विजय आनंद मुनका की अगुवाई में टीम ने रैली निकाली और “काम किया है, काम करेंगे” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान युवाओं से लेकर वरिष्ठ व्यापारियों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था।
नामांकन के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मानव केडिया ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “हम बोलने में नहीं, काम करने में विश्वास रखते हैं। आज चैम्बर का वर्तमान स्वरूप हमारी टीम के विजन का प्रतीक है। आने वाले समय में उद्योगों के साथ-साथ पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि चेंबर के चतुर्दिक विकास के लिए टीम केडिया–कावँटिया को एक मौका दें।
पदाधिकारी उम्मीदवार
अध्यक्ष: मानव केडिया
मानद महासचिव: पुनीत कावँटिया
उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स): अनिल मोदी
उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनेंस): राजीव अग्रवाल
उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रीज): हर्ष बाकरेवाल
उपाध्यक्ष (पीआरडब्लू): अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी)
सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स): भरत मखानी
सचिव (टैक्स एंड फाइनेंस): अंशुल रिंगसिया
सचिव (इंडस्ट्रीज): विनोद शर्मा
सचिव (पीआरडब्लू): लिप्पू शर्मा
कोषाध्यक्ष: सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया)
कार्यकारिणी सदस्य
मोहित मूनका, प्रतीक अग्रवाल, सन्नी संघी, उमेश खिरवाल, विष्णु गोयल, दिलीप अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, पवन नारेडी, अभिषेक काबरा, अमीश अग्रवाल, दीपक चेतानी, सीए पीयूष गोयल, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, अजय अग्रवाल (भोलोटिया), आकाश मोदी, मनीष गोयल, अमित संघी, सुमन नागेलिया, बब्लू अग्रवाल (मिनी), शुभम सेन (दादा), पंकज पटेल, विकाश गढ़वाल, पीयूष चूड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, महेश संघी, सीए जेपी हिरवाल, कौशिक मोदी, राजेश जैसुका, अशोक गोयल समेत कई।
—
नामांकन में शामिल प्रमुख हस्तियां
मुरीधर केडिया, उमेश कावँटिया, विजय आनंद मुनका, ओमप्रकाश रिंगसिया, अशोक चौधरी, पवन पोद्दार, सांवरमल अग्रवाल, अरुण भाकरेवाल, सुनील रिंगसिया, सुनील अग्रवाल (शार्पभारत), अमित अग्रवाल (मोनू), ओमप्रकाश मूनका, शंभु मूनका, कैलाश सरायवाला, चंद्रकांत जताकिया, बजरंगलाल अग्रवाल, भवानी शंकर गुप्ता, मुकेश आगीवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश ईनाणी, शशांक शेखर, गोविंद नागेलिया, अवतार सिंह, कमल किशोर अग्रवाल, बिमल मुरारका, बैजनाथ शर्मा, बिनोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल रिंगसिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व उद्यमी मौजूद रहे।









