चाईबासा रिमांड होम से दो बाल कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SHARE:


चाईबासा। चाईबासा के रिमांड होम से दो बाल कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों कैदी पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। इस घटना की पुष्टि जिले के उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने की है।
फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और दोनों बाल कैदियों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता फरार कैदियों को पकड़ना है और यह जांचना भी जरूरी है कि वे किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर भागने में सफल रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार रिमांड होम से बाल कैदियों के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Comment