भुईयांडीह–भिलाई पहाड़ी फोरलेन पुल व सड़क परियोजना का शुभारंभ

SHARE:

Jamshedpur:शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। भुईयांडीह के लाल भट्टा, बारा घाट स्वर्णरेखा नदी तट पर भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक प्रस्तावित फोर लेन सड़क एवं स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में किया गया।

पूजन-अर्चना के साथ शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।


₹39.91 करोड़ की लागत, 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत यह परियोजना ₹39,91,72,857.53 की लागत से वर्ष 2024-25 के 11 SBD के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
योजना के तहत:

242 मीटर लंबा फोर लेन पुल

3.453 किलोमीटर लंबी पहुँच पथ सड़क

कुल लंबाई 3.695 किलोमीटर


निर्माण कार्य को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
“यह पुल जमशेदपुर के भविष्य की मजबूत नींव है” – पूर्णिमा साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह परियोजना केवल एक पुल या सड़क नहीं, बल्कि जमशेदपुर के भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि इस योजना की परिकल्पना तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में की गई थी, जिसका उद्देश्य शहर के भीतर भारी वाहनों के दबाव को कम करना था।

उन्होंने कहा,

“इस फोर लेन पुल और सड़क के निर्माण से शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही घटेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम नागरिकों का समय बचेगा।”



किसी घर को नहीं होगा नुकसान

विभागीय अभियंताओं ने मौके पर ही स्पष्ट किया कि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने भी स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है और किसी भी तरह की क्षति नहीं की जाएगी।

विधानसभा से सचिवालय तक रखी मजबूत पैरवी

गौरतलब है कि इस योजना को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने न केवल विधानसभा सत्र में जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी, बल्कि झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव से लगातार संवाद कर परियोजना की प्रगति पर स्वयं निगरानी रखी।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, कल्याणी शरण, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, रितेश झा, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, सुशांत पांडा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, मिथिलेश साव, धनराज गुप्ता, लोहार यादव, उमेश साव, कंचन दत्ता, रमेश नाग, रमेश विश्वकर्मा, बोलटू सरकार, महावीर सिंह सहित पथ निर्माण विभाग के अभियंता और संवेदक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment