भाई की हत्या के आरोपी अनीष कंडुलना को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

SHARE:

Chaibasha : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेंगालबेड़ा गांव में हुए चौंकाने वाले भाई हत्या कांड के आरोपी अनीष कंडुलना को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को थाने से सीधे जेल रवाना किया।

बुधवार की देर रात गांव में सोहराय पर्व का उत्सव जारी था। इसी दौरान आपसी विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि अनीष कंडुलना ने अपने बड़े भाई आशीष कंडुलना पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अनीष को पुलिस ने बिना देर किए गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या की मुख्य वजह आपसी रंजिश बताई है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि तथ्य स्पष्ट हो सके।

Leave a Comment