Chaibasha : सेल (SAIL) गुवा अयस्क खान के नए मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार को पदभार ग्रहण करने पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), गुवा के सदस्यों और पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यूनियन सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके नेतृत्व में गुवा अयस्क खान के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।
बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने खान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जन-समस्याओं और श्रमिक हितों पर विस्तार से चर्चा की —
जिनमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, नई क्वार्टर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की समस्या, कर्मियों की कमी, पदोन्नति और क्लस्टर चेंज जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि खान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव और उचित कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर यूनियन के प्रेसिडेंट नवल किशोर सिंह, जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष, ब्रांच सेक्रेटरी चंद्र कुमार शर्मा, राजेश नायक, राजेश दास, महेश बरला, बिनोद सिंह, विजय बहादुर, आनंद पूर्ति, गोविंदा पान, रितेश, राजेश, संजय यादव, राजकीरण समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।









