बरहरवा अस्पताल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 27 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

SHARE:

बरहरवा: बरहरवा अस्पताल परिसर में शुक्रवार को साहिबगंज हेल्थ केयर विभाग एवं समाजसेवी सुमन कुमार के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर बरहरवा के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार एवं समाजसेवी सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बरहरवा के अंचलाधिकारी अनोज कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान, डॉ. सरिता टुडू सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 27 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें 7 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे। जहां सभी रक्तवीरों ने मानवता की सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।
वही इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान भी उपस्थित हुए। जहां उन्होंने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। वही समाजसेवी सुमन कुमार ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को और अधिक स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है। वही रक्तदान शिविर की सफलता ने क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और मानवता के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Comment