युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान, दर्जनों ने दिया जीवनदान
बरहरवा: सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां इस शिविर में दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर “रक्तदान महादान” का संदेश दिया। उधर कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जहां जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वही रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि हमारी एक बूंद खून किसी की जिंदगी बचा सकता है।
वही रक्तदाताओं के लिए ओआरएस, मिठाई और फल की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उधर शिविर में तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, अरविंद पांडेय, प्रेम शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी विशेष सहयोग में जुटे रहे।









