BJP spokesperson Rajeev Pratap Rudy arrives in Jamshedpur : भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी का जमशेदपुर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी मंगलवार की संध्या जमशेदपुर पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

शहर के लिए महत्वपूर्ण अवसर – जे.पी. शर्मा

भाजपा झारखंड आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे.पी. शर्मा ने राजीव प्रताप रूडी के दौरे को जमशेदपुर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि रूडी की उपस्थिति में केंद्रीय बजट 2025 और आर्थिक नीतियों के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा होगी। इस परिचर्चा के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बजट की संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा।

बुधवार को होगा केंद्रीय बजट पर विशेष व्याख्यान

बुधवार को राजीव प्रताप रूडी केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर विशेष व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, उद्योगपतियों, अर्थशास्त्रियों और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों की भागीदारी रहेगी। यह व्याख्यान देश की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और सरकार की आगामी नीतियों पर केंद्रित रहेगा।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, जमकर की नारेबाजी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव प्रताप रूडी के स्वागत में भाजपा जिंदाबाद और मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

शहर के प्रमुख भाजपा नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला मंत्री शांति देवी, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला आईटी सेल सह प्रभारी उज्वल सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, सत्येंद्र सिंह यादव, संजय रजक और अभिषेक सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

Mango flyover construction आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कानूनी कार्रवाई और बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Bagbera water crisis पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा निजी पानी के टैंकर की व्यवस्था कर बागबेड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को राहत पहुंचाई गई है, जिससे पूरे भीषण गर्मी में मुफ्त पेयजल सुनिश्चित हुआ है।