Potka:भाजपा पोटका विधानसभा की एक अहम बैठक रविवार को सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडप में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। यह बैठक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित की गई, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने और स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पोटका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 15 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे से सुंदरनगर के कल्याण मंडप में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पोटका क्षेत्र के सभी वरिष्ठ और देवतुल्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उन्होंने कहा, “हमें स्वदेशी अपनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना होगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। जीएसटी और अन्य आर्थिक नीतियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सार्थक भूमिका बेहद जरूरी है।”
सुधांशु ओझा ने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सूचीबद्ध कर पार्टी मंचों के माध्यम से उठाया जाएगा, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके।
बैठक का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री एवं पोटका विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा ने किया। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का मूल उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इस दिशा में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव तक संदेश पहुंचाएं।”
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
सुधांशु ओझा, सुबोध झा, सह संयोजक चंद्रशेखर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, कोवाली मंडल अध्यक्ष रविंद्रनाथ सरदार, प्रवासी हरकिशोर तिवारी, वीरेंद्र हांसदा, सरोज टुडू, अनिल दुबे, संदीप कुमार, राकेश सिंह, विनोद कुमार, अशोक टुडू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









