तालझारी: दीपावली एवं काली पूजा को लेकर तालझारी रेलवे स्टेशन परिसर में समिति की ओर से भव्य मेला का आयोजन किया गया है। जहां मंगलवार की शाम भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव व मंगलहाट के समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेश मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उधर उद्घाटन के बाद मां काली के मंदिर में माथा टेककर दोनों भाजपा नेताओं ने मां काली से राज्य व जिलेवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उधर मौके पर काली पूजा समिति के द्बारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के मनोज चौरसिया, मोहन गुप्ता, शुभ्म सिंह, किशोर दुबे, सहित अन्य लोग मौजूद थे।









