Jamshedpur: आरका जैन यूनिवर्सिटी, गम्हरिया में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह एक खास क्षण का साक्षी बना, जब झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रानी ठाकुर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। समारोह में राज्यपाल द्वारा रानी ठाकुर को उनके शोध कार्य के लिए स्वयं सम्मानित किया जाना, पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व का विषय रहा।

रानी ठाकुर को पीएचडी: जानिए उनके शोध का विषय
रानी ठाकुर ने कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विषय में पीएचडी की है। उनका शोध विषय था:
“Socio-Economic Impact of COVID-19 on the Employees of Tata Motors, Jamshedpur”
इस रिसर्च में उन्होंने कोविड-19 काल में टाटा मोटर्स के कर्मचारियों पर पड़े सामाजिक और आर्थिक प्रभावों का गहन अध्ययन किया। उनका यह शोध कार्य स्थानीय उद्योगों पर महामारी के प्रभाव को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला माना जा रहा है।

रानी ठाकुर पेशे से समाजसेवी और सक्रिय भाजपा नेता है और विजय गार्डन, बारीडीह, जमशेदपुर की निवासी है, उनके पति टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग के हेड डॉक्टर हैं वह वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दे रही हैं

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की उपस्थिति
मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुसंधान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रेरित किया। उन्होंने रानी ठाकुर जैसे उदाहरणों को महिला सशक्तिकरण और शोध क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बताया।









