भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रेमलाल मंडल ने गरीब, असहाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण, कहा: नर सेवा ही नारायण सेवा

SHARE:

साहिबगंज: जिले में पड़ रही भीषण शीतलहर और बढ़ती ठंड में लोग जहां अपने घरों में परिवार और बच्चों के साथ आराम कर रहे होते है तो वही पूर्व वार्ड पार्षद सह समाजसेवी व भाजपा नेता प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने अपने समर्थको के साथ रविवार की रात को शहर के झरना कॉलोनी, मजहर टोला, धंगडसी, महिला कॉलेज, सदर हॉस्पिटल, पटेल चौक, हटिया, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम घूमकर गरीब, निःसहाय एवं उपेक्षित लोगों के बीच सैकड़ों गर्म कंबल का वितरण किया। इस मौके पर समाजसेवी प्रेमलाल उर्फ मंटा मंडल ने कहा कि नर सेवा ही असली नारायण सेवा है जहां ऐसा कार्य करने से आत्मा को संतुष्टि और असीम ऊर्जा की अनुभूति प्राप्त होती है। आगे उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें और अधिक शक्ति दें जिससे वे इससे और भी बड़े पैमाने पर गरीब असहाय लोगों की सेवा आगे भी लगातार बढ़ चढ़कर करते रहें। वही श्री मंडल ने कहा कि मानवता इंसानियत के लिए हम सभी लोगों को आपस में मिलजुल कर गरीब, बीमार और जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह का कार्य करना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का कार्य आगे भविष्य में भी लगातार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें