जमशेदपुर भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, 6 जून को डीसी से शहर की समस्याओं पर मुलाकात करेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

SHARE:

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जिसमें पार्टी के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओंकी समीक्षा करना रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और इन उपलब्धियों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश भाजपा निर्देशों के अनुसार बनी कार्ययोजना

बैठक में प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया और क्षेत्रीय कार्यान्वयन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें बूथ स्तर पर जनसंपर्क, जनजागरण अभियान, और स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रशासन के साथ संवाद की रणनीति शामिल है।

सोशल मीडिया सह संयोजक का इस्तीफा स्वीकार

इस बैठक के दौरान एक संगठनात्मक बदलाव के तहत सोशल मीडिया के सह संयोजक कौस्तव राय द्वारा पूर्व में दिए गए इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। पार्टी ने उनके योगदान की सराहना की और आगामी दिनों में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

6 जून को डीसी से मुलाकात करेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 6 जून 2025 को भाजपा जमशेदपुर महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त (DC) से मुलाकात करेगा। इस दौरान शहर की ज्वलंत समस्याओं—विशेषकर यातायात व्यवस्था की अव्यवस्थाध्वस्त कानून-व्यवस्थासड़क की खराब स्थिति, और बुनियादी नागरिक सुविधाओं की कमी पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।भाजपा नेताओं का कहना है कि शहरवासी लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, और प्रशासन को इस दिशा में तत्परता से कदम उठाना चाहिए।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, कार्यालय प्रभारी सुबोध झा, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह जी, सह प्रभारी उज्वल सिंह, मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दीपू शर्मा व अन्य मौजूद रहे।