Jamshedpur : पोटका में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी समर्थकों ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम मनाया। इस मौके पर क्षेत्र में संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र नाथ सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी, वरिष्ठ भाजपाई होपना महाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष संत सी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक शक्ति है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांत और विचारधारा ही उसे अन्य दलों से अलग पहचान देते हैं।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि उनका सामूहिक संकल्प जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने का है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने उन महान विभूतियों को नमन किया, जिनके त्याग और समर्पण से भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है।









