बिस्टुपुर बाजार में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, जीएसटी बचत उत्सव का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का आग्रह

SHARE:

Jamshedpur : भाजपा जमशेदपुर महानगर के बिस्टुपुर मंडल ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत सोमवार को बिस्टुपुर बाजार में पदयात्रा एवं संवाद अभियान चलाकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं को घटे हुए जीएसटी दरों की जानकारी दी और ग्राहकों तक लाभ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अभियान का नेतृत्व बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए। अभियान के दौरान दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर “घटी जीएसटी मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार” और “स्वदेशी अपनाओ” के स्टीकर लगाए और स्वदेशी उत्पाद बेचने का संकल्प लिया।

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जीएसटी रिफार्म से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत मिली है। दीपावली के अवसर पर बाजार में उत्साह का माहौल दिख रहा है, और व्यापारी एवं उपभोक्ता स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान दे रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि अब 375 से अधिक उत्पादों जैसे दवा, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, सीमेंट, पेंट, जूते, डेयरी प्रोडक्ट, खाद्य सामग्री, चिकित्सा उपकरण, कपड़े और स्टेशनरी पर कीमतें कम हुई हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे स्थानीय और स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, मंडल प्रभारी शैलेन्द्र राय, हरिकिशोर तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment