चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट : भाजपा

SHARE:

Jamshedpur :  झारखंड के वित्त मंत्री Radhakrishna Kishore द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट करार दिया है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष Sanjeev Sinha ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनता के हित में स्वागत योग्य कहा जा सके। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को निराश करने वाला है।

संजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने इस बार बजट का आकार तो बढ़ाया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि पिछले बजट की कितनी राशि खर्च की जा सकी। उन्होंने कहा कि सरकार का पूर्व रिकॉर्ड बताता है कि वह प्रस्तावित बजट राशि को खर्च करने में असफल रही है। ऐसे में जब पिछले वर्ष के व्यय का स्पष्ट लेखा-जोखा सामने नहीं है, तो बजट बढ़ाने के लाभ क्या होंगे, यह गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और किसानों से बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार ने बजट में इन वर्गों के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। बजट में की गई घोषणाओं को भी सरकार की कमजोर नेतृत्व क्षमता के कारण धरातल पर उतारना बड़ी चुनौती साबित होगा।

युवाओं के लिए रोजगार पर कोई प्रावधान नहीं : प्रेम झा

भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी Prem Jha ने भी बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पिछले कई बजट में घोषित योजनाओं को पूरा करने में विफल रही है और प्रस्तावित राशि खर्च नहीं कर पाई है।

प्रेम झा ने कहा कि इस बार भी बजट का आकार तो बढ़ाया गया है, लेकिन युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह बजट पूरी तरह निराशाजनक है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता को इस बजट से राहत, रोजगार और विकास की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

Leave a Comment