भाजपा उपाध्यक्ष बड़कुवर गागराई की बैठक: स्थानीय रोजगार व संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

SHARE:

Guwa:भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई बुधवार दोपहर करीब 1 बजे गुवा पहुंचे, जहां उन्होंने सेल के डायरेक्टर बंग्लो में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस था—भाजपा संगठन को मजबूत करना और स्थानीय युवाओं के रोजगार अधिकारों को सुनिश्चित करना।

गागराई ने कहा कि नोवामुंडी, बड़ाजामदा, गुवा और किरीबुरू पूरा इलाका खनन आधारित है, इसलिए खदानों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के साथ रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान प्रबंधन बाहरी मजदूरों को काम दे रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय युवाओं के हक़ के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इस मुद्दे पर सेल प्रबंधन से औपचारिक वार्ता की जाएगी।

6 दिसंबर को नड्डा का दौरा

गागराई ने बताया कि 6 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा देवघर आ रहे हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

झामुमो सरकार को आड़े हाथ लेते हुए गागराई ने कहा कि राज्य में बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, जबकि हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नया कानून लागू होने तक न तो नीलामी होगी और न ही कोई टेंडर।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। भाजपा इस मुद्दे को सदन में भी उठाएगी और राष्ट्रीय नेतृत्व को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

गागराई ने आगे कहा कि क्षेत्र में अवैध माइनिंग का खेल सरकारी संरक्षण में चल रहा है और भाजपा इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में प्रकाश भूषण सिंकु, दुनिया कुम्हार, मंगल सिंह हेम्ब्रम, नारेश दोड़ाई, जागदीश नायक, विजय सिंह पिंगुवा, दामुराम पिंगुवा, जागदीश बेहरा, पीतांबर राउत, ब्रज किशोर कुम्हार, अमरजीत कुम्हार, पौलेश गागराई, विक्रम गागराई, महेश गागराई, दुशमंत बेहरा, डमरूधार बारिक, भगत कुम्हार, बबलू गोप, करण गोप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment