Road Accident Relief :सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को भाजपा नेताओं ने दी आर्थिक सहायता, मोहित सोरेन और सुबेदार प्रसाद के परिवार को मिला राहत

SHARE:

Jamshedpur : 11 मई को साकची कोर्ट गोलचक्कर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मोहित सोरेन और सुबेदार प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने त्वरित संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में सक्रिय पहल की।

संयुक्त प्रयास से दी गई आर्थिक सहायता

शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर के संयुक्त प्रयासों से मोहित सोरेन की दो पत्नियों को क्रमशः ₹50,000 व ₹65,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। साथ ही, सुबेदार प्रसाद के परिजनों को ₹1,00,000 की राहत दी गई।

प्रशासन और वाहन मालिक से मुआवज़ा सुनिश्चित करने की पहल
भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों और वाहन मालिक से संपर्क कर विधिक मुआवज़ा दिलाने की दिशा में भी प्रयास शुरू किए हैं। नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में यह कार्यवाही गंभीरता और संवेदनशीलता से की गई, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार साथ

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा, “हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। पीड़ितों को सहायता पहुंचाना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा परिवार हर परिस्थिति में समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहेगा।”
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment