बिरसानगर जोन नंबर-11 बस्तीवासियों की बैठक: 15 नवंबर को प्रभात फेरी और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का निर्णय

SHARE:

Jamshedpur:बिरसानगर जोन नंबर-11 स्थित आनंद सिंह के आवास में आज “जोन नंबर 11 बस्तीवासी समिति” की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ-साथ झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बस्ती स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर 2025, शनिवार सुबह 5:30 बजे हनुमान मंदिर प्रांगण में बस्तीवासी एकत्रित होंगे और अपने मोहल्ले में प्रभात फेरी निकालेंगे। इसके बाद बिरसानगर साप्ताहिक बाजार स्थित बिरसा वीरू पहाड़ में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

संध्या बेला में हनुमान मंदिर परिसर में एक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही, सभी बस्तीवासी अपने-अपने घरों एवं बिरसा मुंडा जी के स्थल पर एक-एक दिया प्रज्वलित करेंगे, जिससे एकता और सम्मान का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलेगा।

बैठक में आनंद सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, स्नेहाशीष राणा, ओम प्रकाश सिंह, सुभाष चंद्र पांडा, प्रकाश महतो, पूनम पांडे, रीता पाल, कुप्पु और अक्का सहित कई बस्तीवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment