भरत यादव बनाए गए यादव महासभा के जिलाध्यक्ष

SHARE:

साहिबगंज: शहर के अयोध्या धाम में शनिवार को प्रदेश यादव महासभा की जिलास्तरीय बैठक भरत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश महामंत्री राजेश यादव मौजूद रहे। उधर बैठक में साहिबगंज जिलास्तरीय यादव महासभा का गठन किया गया जिसमें भरत यादव को यादव महासभा का साहिबगंज जिलाध्यक्ष बनाया गया। वही साहिबगंज नगर अध्यक्ष चंदन यादव, ग्रामीण अध्यक्ष शत्रुघन यादव एवं उधवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप घोष को बनाया गया। उधर बैठक में मौजूद यादव समुदाय के लोगों को कमिटी की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही जिलाध्यक्ष भरत यादव ने बताया की यादव समाज की ओर से जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसे वे ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए जिले के सभी प्रखंडों में कमेटी गठन कर यादव समुदाय को एकजुट करने का काम करेंगे।वही प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने कहा कि यादव समाज में साधनहीन मेधावी छात्रों की शिक्षा एवं भविष्य निर्माण में सहायता यादव समाज की ओर से किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा की यादव समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान करते हुए ‘सामूहिक कन्या विवाह’ कराना इसके लिए जिलास्तरीय यादव मैरिज हॉल बनाने का निर्णय लिया गया। वही राजेश यादव ने कहा की यादव समाज में नारी की गरिमा को पुर्नस्थापित करने हेतु सशक्त जिलास्तरीय महिला कमिटी का गठन किया जाएगा। वही प्रदेश यादव महासभा की ओर से प्रदेश महामंत्री राजेश यादव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में जिला कोर कमेटी , जिला महिला प्रकोष्ठ एवं जिला युवा प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया गया। जहां जिला कार्य समिति का गठन अध्यक्ष भरत यादव, उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ यादव, ब्रह्मदेव यादव, विकास यादव, सुरेन्द्र यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, दिनेश यादव, जिला महासचिव सूर्यभान राय, जिला मीडिया प्रभारी बृज मोहन यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी घनश्याम यादव, जिला कार्यसमिति गोपाल यादव, अशोक यादव (फौजी), साहिबगंज नगर अध्यक्ष चंदन यादव, नगर उपाध्यक्ष नंदन यादव, धर्मेन्द्र यादव, साहिबगंज ग्रामीण अध्यक्ष शत्रुधन यादव, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, उधवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप घोष, राम घोष, साहिबगंज जिला कोर कमिटि (मागदर्शक मंडल) में प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, प्रदेश महामंत्री राजेश यादव, प्रदेश कमेटी अशोक यादव, आशुतोष यादव, प्रेमलाल यादव, नगर परिषद निवर्तमान चेयरमैन श्रीनिवास यादव, बासुकीनाथ यादव, सुधीर घोष अधिवक्ता (राजमहल), पूर्व प्राचार्थ शंभुनाथ यादव को बनाया गया है।

Leave a Comment