विश्व पर्यावरण दिवस पर बीबीआईसी फाउंडेशन की जागरूकता रैली, बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

SHARE:

Jamshedpur : बीबीआईसी फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसमें लाल टांड़ और बिरसा नगर क्षेत्र के लगभग 80 बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। रैली के माध्यम से बच्चों ने “प्लास्टिक नहीं” विषय को केंद्र में रखते हुए नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।



बच्चों ने “पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, हरियाली बढ़ाओ” जैसे नारों के साथ रैली निकाली और आम जनता से प्लास्टिक थैलों का त्याग कर कपड़े के थैले अपनाने की अपील की। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया और सभी प्रतिभागियों ने पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।



रैली में प्रमुख रूप से कृष्णा कांत राय, पम्मी राय, प्रियम पांडे, ज्योति, अशोक साहू, पूजा ठाकुर, सानिया, और आशिता जैसे नाम शामिल रहे। इन युवाओं और बच्चों ने स्वयं को परिवर्तन का वाहक साबित करते हुए लोगों को स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।



बीबीआईसी फाउंडेशन के सह-संस्थापक कृष्णा कांत राय ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन से जूझ रही है, तब बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “यह रैली हमारे नन्हें पर्यावरण प्रेमियों द्वारा समाज को यह संदेश देती है कि परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है।”



उन्होंने आगे कहा कि बीबीआईसी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना भी है। फाउंडेशन नियमित रूप से बच्चों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक संवर्धन और जनचेतना फैलाने के कार्यों में संलग्न है।

Leave a Comment