बामनी टोला बरडीह से कुंदरूकोचा होते हुए गोबरघुसी तक पथ निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

SHARE:

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत स्वीकृत बामनी टोला बरडीह से कुंदरूकोचा होते हुए गोबरघुसी तक (1.8 कि.मी.) पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग 2 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने इस मौके पर कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछ रहा है और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

कार्यक्रम में महावीर महतो, चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, मज़ीद खान, जमीनी कांत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment