कुहासा बना दुर्घटना की वजह
Jamshedpur:बागबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरुवा में शुक्रवार सुबह लगभग 3:00 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन संख्या JH05DR1115 घने कुहासे के कारण अपना रास्ता भटक गया और गड्ढे में जा गिरा।
चालक सुरक्षित वाहन क्षतिग्रस्त
घटना के दौरान चालक को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। यह राहत की बात है कि ड्राइवर को भी चोट नहीं लगी। वाहन क्षतिग्रस्त
प्रशासन को सतर्कता बढ़ाने की जरूरत
सर्दियों के मौसम में कुहासा अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इस घटना ने प्रशासन और स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है।









