बसंत पंचमी पर पूर्णिमा कोचिंग सेंटर पूजा पंडाल का उद्घाटन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

SHARE:

Jamshedpur:बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित पूर्णिमा कोचिंग सेंटर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस मौके पर कोचिंग सेंटर में स्थापित पूजा पंडाल का उद्घाटन बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम के दौरान सुबोध झा ने कोचिंग सेंटर के पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को और भी बड़े पैमाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।”
उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
इस अवसर पर पूर्णिमा कुमारी, सुलेखा रानी, मनीषा कुमारी, प्रमिला पांडे, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, सरोज मिश्रा, पवन पांडे, वंश कुमार मिश्रा, कार्तिक कुमार, निरंजन पाल, रंजन श्रीवास्तव, राजू पासवान, विनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर परिसर भक्ति, शिक्षा और संस्कार के वातावरण से सराबोर नजर आया।

Leave a Comment

और पढ़ें