1 मार्च को होगा भव्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं की होगी भागीदारी
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में आगामी 1 मार्च को चांडिल प्रखंड के बाडामटांड, चावलीबासा में “कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस समागम” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोल्हान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अग्रणी संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ निश्चित संख्या में वाहन लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
सेवादल के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य
बैठक में निर्देश दिया गया कि सेवादल के सभी पदाधिकारीगण निर्धारित ड्रेस कोड में शामिल होंगे। साथ ही, जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय का स्वागत प्रोटोकॉल के तहत करेगा।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा कांग्रेस का बड़ा काफिला
1 मार्च को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में सभी नेतागण और कार्यकर्ता एकत्र होंगे और फिर वहां से चांडिल के लिए रवाना होंगे।
इसके अलावा, 9 मार्च को जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के सभी नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो पदाधिकारी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं या निष्क्रिय हैं, उन्हें जल्द ही पदमुक्त किया जाएगा।
बैठक में शामिल प्रमुख नेता
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव केके शुक्ला, सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, अंसार खान, मनोज उपाध्याय, अंकुश बनर्जी, गीता सिंह, सुशीला पांडेय, किशनलाल महतो, बलराम महतो, राजकुमार वर्मा, जयराम हांसदा, रीता शर्मा, आशीष ठाकुर, धर्मा राव, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, राजा ओझा, दुर्गा प्रसाद, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, लखिंदर करुवा, रंजीत सिंह, रंजीत झा, कुमार गौरव, इंतिखाब वास्ती, मो. शब्बीर (लालबाबू), मो. सगीर, अमित श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, राजीव मिश्रा, गुरूपदो गोराई, सुशील घोष समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया।