Candidate Nomination Adityapur Municipal Election नामांकन कार्यक्रम को लेकर वार्ड-29 में राजनीतिक सरगर्मी तेज, अर्चना कुमारी ने जनता से मांगा आशीर्वाद

SHARE:

ADITYAPUR !
नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या-29 में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में “मेरा वार्ड, मेरा परिवार” के नारे के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी श्रीमती अर्चना कुमारी ने अपने नामांकन कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 03 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांकन से पूर्व एकत्रीकरण रोड नंबर-9, आदित्यपुर-2 स्थित आवास पर किया जाएगा, जहां से समर्थकों और स्थानीय नागरिकों के साथ नामांकन स्थल के लिए प्रस्थान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर वार्ड में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

अर्चना कुमारी ने अपने संदेश में कहा है कि वे वार्ड-29 को अपने परिवार की तरह मानती हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनता का आशीर्वाद और सहयोग चाहती हैं। उन्होंने वार्डवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की है। उनका कहना है कि “जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।”

स्थानीय लोगों का मानना है कि अर्चना कुमारी को क्षेत्र की जानी-मानी सामाजिक हस्ती स्वर्गीय राजमनी देवी से प्रेरणा मिली है, जिनकी पहचान कर्म और सेवा से रही। पोस्टर में स्वर्गीय राजमनी देवी को श्रद्धांजलि देते हुए यह संदेश भी दिया गया है कि नाम नहीं, बल्कि काम से पहचान बनाना ही उनका उद्देश्य है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, वार्ड-29 में यह नामांकन कार्यक्रम चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है। आने वाले दिनों में यहां चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें